अनपरा/सोनभद्र ब्यूरो । अनपरा कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित वार्षिक श्रावणी महोत्सव मेले का गुरुवार शाम को अत्यंत धूमधाम और धार्मिक अनुष्ठान के साथ भव्य उद्घाटन हुआ।
अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) व मुख्य अतिथि इं० अजय कटियार तथा ज्योति पुंज महिला मण्डल की अध्यक्षा आभा कटियार ने दीप प्रज्वलन एवं विधिवत पूजन-अर्चन के उपरांत संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक इं० अजय कटियार ने कहा कि मेला हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और समृद्ध परंपराओं की जीवनरेखा है, जिसे आज के दौर में सहेज कर रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा मेले न केवल स्थानीय जनमानस को स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करते हैं, बल्कि इनसे सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की भावना भी सुदृढ़ होती है। यह परंपरागत श्रावणी मेला निश्चित रूप से अपने उद्देश्यों में पूरी तरह सफल साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि मेले में लगे भांति-भांति के झूले, जलपरी प्रदर्शनी, खेल-कूद के साधन तथा देश के विभिन्न प्रदेशों से आए लघु व्यवसायियों की दुकानें अनपरा परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के लिए बेहद उपयोगी एवं आनंददायक साबित होंगी। उद्घाटन के पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों में शामिल इं० सोमनाथ मिश्र (महाप्रबंधक प्रशासन), इं० प्रशांत त्रिपाठी (महाप्रबंधक द ताप), इं० चंद्र प्रकाश (महाप्रबंधक ब ताप), इं० डीके सिंह (महाप्रबंधक अ ताप), नीतीश कुमार तोमर (समादेष्टा, सीआईएसएफ इकाई), रीना चतुर्वेदी, रेनू सिंह, सीमा सिंह तथा इं० कर्मेंद्र सिंह (अधीक्षण अभियंता मुख्यालय) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मेले में लगे विभिन्न स्टालों, दुकानों और झूलों का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं की सराहना की।
श्रावणी मेला एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष, सचिव तथा समस्त पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत किया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल व कुशल मंच संचालन इं० धर्मेंद्र राम करन द्वारा किया गया। इस भव्य उद्घाटन अवसर पर अनपरा परियोजना के अधीक्षण अभियंता इं० उत्पल शंकर, इं० आलोक त्रिपाठी, इं० आरके सिंह, इं० एसके रजक, इं० वीके सिंह, इं० महेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता इं० अदालत वर्मा, इं० बीआर पटेल, इं० ओपी भारती, इं० राम प्यारे वर्मा, इं० अनिल कुमार, इं० रमेश कुमार, इं० राजेश सचान, इं० अशोक कुमार तथा सहायक अभियंता इं० अजय सिंह, इं० संजय सिंह, इं० मनीष सिंह, इं० बलराम, इं० आशीष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं समिति के अध्यक्ष विनोद आनंद, सचिव अभिषेक सिंह, ज्योति पुंज महिला मंडल की ओर से शालिनी चंद्रविजय, ममता सिंह, रूबी सिंह, वर्तिका केशरवानी, स्वीटी केन, अंजू चौरसिया तथा मेला समिति पदाधिकारियों में मुकेश जायसवाल, राजकुमार यादव, श्याम बिहारी सिंह, राकेश जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद सिंह, जितेंद्र जायसवाल, बृज बिहारी यादव, सीलियम मसीह, महेश, प्रभाकर सिंह, प्रमोद मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा, अखिलेश कुमार, इन्द्रेश सिंह, नीरज जायसवाल, कैलाश चंद्र पाल, राकेश चौहान, सतीश कुमार मधुकर, सुरजन सिंह सहित दर्जनों अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सोनभद्र अनपरा परियोजना के सीजीएम अजय कटियार ने फीता काटकर किया श्रावणी मेले का उद्घाटन बोले—मेले भारतीय संस्कृति की असली पहचान
Related Posts
Add A Comment

