अनपरा/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 03 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा। थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31 जुलाई 2026 को वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना व पुलिस की सतर्कता से 03 नफर वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत सभी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण। अहमद पुत्र सुभान खान (निवासी ममुआर डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 36 वर्ष)
चांद खान पुत्र सत्तार खान (निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 26 वर्ष) परीखा सिंह पुत्र जगदीश सिंह (मूल निवासी जनेतुआ, थाना माली, जनपद औरंगाबाद, बिहार हाल पता रेनूसागर गरबंधा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 52 वर्ष) सराहनीय कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उ०नि० अशोक सिंह (थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र) उ०नि० बहादुर सिंह (थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र)का० अजीत यादव (थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र) का० शशिभूषण (थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र)
सोनभद्र अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 03 वारंटी अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
Related Posts
Add A Comment

