ओबरा/सोनभद्र । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आयुर्वेद शिरोमणि पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पूरे भारतवर्ष में पतंजलि महिला समिति द्वारा निःशुल्क पौध वितरण एवं पौधरोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। इसी क्रम में ओबरा नगर पंचायत भवन एवं नया विवाह मंडप (सेक्टर 09) के प्रांगण में पतंजलि महिला समिति सोनभद्र (दक्षिणी क्षेत्र) की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित कर जड़ी-बूटी दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला समिति सोनभद्र (दक्षिणी क्षेत्र) की जिला प्रभारी ममता श्रीवास्तव ने योग प्रशिक्षिका बहन मीनाक्षी मौर्य, ऋचा वर्मा, रितिका प्रजापति एवं प्रियंका सिंह को औषधीय पौधे भेंट कर उनका अभिनंदन व सम्मान किया। इसके पश्चात नगर पंचायत भवन और विवाह मंडपम परिसर में विभिन्न प्रकार के औषधीय एवं पर्यावरण अनुकूल पौधे रोपे गए। उपस्थित बहनों ने कहा कि पौधों के संरक्षण से ही ओबरा को हरा-भरा और सुंदर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ममता श्रीवास्तव ने कहा कि 4 अगस्त को पतंजलि परिवार पूरे देश में जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाता है। महिला समिति की ओर से सोनभद्र जनपद में हजारों पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा पौधरोपण वहीं किया जा रहा है जहाँ पौधों की उचित सुरक्षा सुनिश्चित हो सके, ताकि वे सुरक्षित बढ़कर विशाल वृक्ष बन सकें। पेड़ न केवल हमें फल, लकड़ी और शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि जीव-जंतुओं, पशु-पक्षियों और समूचे मानव जीवन का आधार हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित योग शिक्षिकाओं व समिति की सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का आह्वान करते हुए ओबरावासियों को जागरूक किया और निम्नलिखित संदेश दिए।एक पेड़, एक जिंदगी, पेड़ लगाओ, देश बचाओ, सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम इस अवसर पर पतंजलि महिला समिति की पदाधिकारी, योग प्रशिक्षिकाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सोनभद्र ओबरा में आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर पतंजलि महिला समिति ने बांटे औषधीय पौधे लिया हजारों पौधरोपण का संकल्प
Related Posts
Add A Comment

