ओबरा (सोनभद्र)। आशीष मिश्रा। जनपद सोनभद्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक शातिर गांजा तस्कर को 1 किलो 518 ग्राम अवैध गांजे और ₹480 नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में ओबरा पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। दिनांक 13 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 03:35 बजे मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध गांजे की डिलीवरी देने सेक्टर 02 के पास मौजूद है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कस्बा चौकी प्रभारी उ0नि0 सुनील कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने सेक्टर 02 के पास छापेमारी की और संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में अभियुक्त के पास मौजूद एक कत्थई रंग के स्काई बैग (पिट्ठू झोला) से 01 किलो 518 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा अभियुक्त की जामा तलाशी लेने पर ₹480/- नगद बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान आनन्द डोम (26 वर्ष) पुत्र स्व0 गनेश, निवासी सेक्टर 02, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना ओबरा में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 177/2026, धारा 8/20 NDPS एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
सोनभद्र ओबरा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1.5 किलो से अधिक गांजे व नगदी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

