बीजपुर/सोनभद्र जिला संवाददाता अजीत प्रताप सिंह)। जनपद सोनभद्र में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों के विरुद्ध अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की जब्ती व कुर्की हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना बीजपुर पुलिस ने 8.50 लाख रुपये मूल्य का एक ट्रक जब्त/कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल नेतृत्व में अंजाम दी गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, थाना बभनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-100/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) से संबंधित अभियुक्त मनोज यादव (पुत्र राम अवतार यादव, निवासी ग्राम कटघरा, थाना मधुबन, जनपद मऊ) वर्तमान में सोनभद्र के जिला कारागार गुरमा में निरुद्ध है। अभियुक्त द्वारा अपराध के जरिए अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने के मामले में जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेश दिनांक 28 जुलाई 2026 के अनुपालन में धारा 14(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्तीकरण की प्रक्रिया अमल में लाई गई।
दिनांक 05 अगस्त 2026 को थाना बीजपुर पुलिस द्वारा विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त से संबंधित 1 अदद ट्रक (वाहन संख्या UP64T5150), जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹8,50,000/- (आठ लाख पचास हजार रुपये) है, को कुर्क किया गया। कुर्की एवं जब्तीकरण की वैधानिक कार्यवाही के उपरांत उक्त ट्रक को सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना बभनी परिसर में सुरक्षित खड़ा करा दिया गया है।गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की इस बड़ी कार्रवाई को सफलता पूर्वक अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ( विवेचक) उप-निरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय
हेड कांस्टेबल भानु प्रताप यादव (थाना बीजपुर, सोनभद्र) शामिल रहे। सोनभद्र पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के संगठित अपराध और अवैध तरीके से धन-संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों के खिलाफ जब्तीकरण और कड़ी वैधानिक कार्रवाई का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
सोनभद्र गैंगस्टर एक्ट के तहत बीजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन अभियुक्त मनोज यादव का 8.50 लाख का ट्रक कुर्क
Related Posts
Add A Comment

