Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पीआईबी वाराणसी से 13 सदस्यीय पत्रकार दल तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

Sunday, 13 September 2026, 13:40 IST

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को भाजपा ओबरा मंडल ने कसी कमर

Saturday, 12 September 2026, 18:54 IST

सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफल आयोजन, 40 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Saturday, 12 September 2026, 18:51 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी के सख्त तेवर, सीएचसी की मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश
सोनभद्र

सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी के सख्त तेवर, सीएचसी की मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश

adminBy adminWednesday, 2 September 2026, 18:39 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता अनिवार्य

दुद्धी सीएचसी में आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर सीएचओ व डीपीएम का वेतन रोका, सुधार न होने पर एमओ आईसी को एडवर्स एंट्री की चेतावनी

सैम व मैम अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी सेंटर में भर्ती कराने और शून्य प्रसव कराने वाली आशाओं को नोटिस जारी करने का आदेश

सीएचसी में सफाई में लापरवाही बरतने पर आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मियों को तत्काल हटाने की सख्त कार्रवाई के निर्देश

सोनभद्र । अजीत प्रताप सिंह। जनपद सोनभद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और शासन की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विकास भवन सभागार में संपन्न इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जागृति अवस्थी ने की। बैठक के दौरान सीडीओ ने जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों (MOIC) को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना शासन व प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक सीएचसी पर आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना और आवश्यक संसाधनों की शत-प्रतिशत उपलब्धता अनिवार्य है। बैठक में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति की बिन्दुवार गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) दुद्धी की प्रगति अत्यंत धीमी और निराशाजनक पाई गई। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीडीओ जागृति अवस्थी ने संबंधित सीएचओ (CHO) तथा डीपीएम (DPM) के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अगले माह तक दुद्धी में आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (MOIC) के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (ICDS) विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निम्नलिखित निर्देश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में अति कुपोषित और मध्यम कुपोषित बच्चों को अनिवार्य रूप से भर्ती कराया जाए, ताकि उन्हें समयबद्ध उपचार व पोषण देकर शीघ्र स्वस्थ किया जा सके।
शून्य प्रसव वाली आशाओं पर कार्रवाई: जिन आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पतालों में एक भी संस्थागत प्रसव नहीं कराया गया है, उनका स्पष्टीकरण मांगते हुए तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाए।जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) आई०सी०डी०एस० को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की टीमें नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण सुनिश्चित करें।
सीडीओ ने सभी सीएचसी पर साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए। यदि अस्पतालों में तैनात सफाई कर्मियों के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाई जाती है, तो संबंधित सेवा प्रदाता (आउटसोर्सिंग एजेंसी) को तत्काल सूचित कर उस कर्मी को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. रमेश मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) जयराम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) विनीत सिंह सहित स्वास्थ्य व अन्य संबद्ध विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Views: 35
crime latest news news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसोनभद्र बेलवनिया गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, बांटी राहत किट
Next Article सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच पंचायत रिसोर्स सेंटर में हुआ सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

Related Posts

पीआईबी वाराणसी से 13 सदस्यीय पत्रकार दल तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

Sunday, 13 September 2026, 13:40 IST

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को भाजपा ओबरा मंडल ने कसी कमर

Saturday, 12 September 2026, 18:54 IST

सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफल आयोजन, 40 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Saturday, 12 September 2026, 18:51 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पीआईबी वाराणसी से 13 सदस्यीय पत्रकार दल तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

Sunday, 13 September 2026, 13:40 IST

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को भाजपा ओबरा मंडल ने कसी कमर

Saturday, 12 September 2026, 18:54 IST

सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफल आयोजन, 40 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Saturday, 12 September 2026, 18:51 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.