सोनभद्र ब्यूरो । जनपद सोनभद्र में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का एक बेहद संवेदनशील और सराहनीय चेहरा सामने आया है। आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को दुद्धी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करने हेतु जाते समय गुरमुरा के समीप एक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखकर जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने उच्च मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल अपना काफिला रुकवा दिया।क्षदोनों उच्च अधिकारियों ने स्वयं गाड़ी से उतरकर सड़क पर पड़े घायल व्यक्ति के पास पहुँचकर उसका हालचाल जाना और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना समय गंवाए उसे अपने शासकीय एस्कॉर्ट वाहन से तत्काल निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। इसके साथ ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को फोन कर घायल व्यक्ति को त्वरित, समुचित एवं उच्च स्तरीय चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के कड़े दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की इस त्वरित पहल एवं तत्परता के चलते घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुँचाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा सका। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों ने प्रशासनिक व पुलिस प्रमुखों की इस तत्परता, कर्तव्यपरायणता और मानवीय संवेदनशीलता की मुक्त कंठ से भूरि-भूरि प्रशंसा की।क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
सोनभद्र जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की संवेदनशील पहल सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल
Related Posts
Add A Comment

