डाला/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र के डाला क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक संस्था हर-हर महादेव कांवड़ यात्रा सेवा समिति की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 30 जुलाई 2026 को आयोजित की गई। यह बैठक राजेश पटेल की अध्यक्षता तथा संरक्षक मंडल के विशेष मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं संरक्षकों की सर्वसम्मति से गोविंद भारद्वाज को समिति के अध्यक्ष पद हेतु चयनित किया गया। संरक्षक मंडल अनिकेत श्रीवास्तव, अंशु पटेल, राजेश पटेल, निर्भय चौधरी एवं बजरंगी सेठ के दिशा-निर्देशन में आगामी कांवड़ यात्रा के सफल, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित संचालन को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 24 अगस्त (दिन सोमवार) को डाला नगर क्षेत्र में अत्यंत भव्य एवं दिव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद भारद्वाज एवं समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, कांवड़ियों के लिए जगह-जगह जल-पान, स्वागत शिविर एवं यातायात व्यवस्थाओं पर गहन विचार-विमर्श किया। समिति के सदस्यों ने संकल्प लिया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा को अभूतपूर्व, भव्य और भक्तिमय माहौल में संपन्न कराया जाएगा। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जो निम्न प्रकार है। अध्यक्ष गोविंद भारद्वाज, संरक्षक मंडल अनिकेत श्रीवास्तव, अंशु पटेल, राजेश पटेल, निर्भय चौधरी, बजरंगी सेठ, उपाध्यक्ष विनीत पाण्डेय, अमित मिश्रा, अमित सिंह, महामंत्री अवनीश पांडे, सौरभ सिंह
कोषाध्यक्ष प्रशांत पाल, अमित सिंह, सह मंत्री आदित्य तिवारी (धरमू), गौतम, सत्यम राय, दीपक सिंह, विक्की गुप्ता, प्रमुख सोशल मीडिया प्रभारी राकेश राय, सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश चौधरी, विकास जैन, राकेश जयसवाल सक्रिय सदस्य शुभम विशाल, मोहित, सावन, सूरज, अक्षय, शिवम, साहिल, सुधीर, शमशेर, जुम्मन, गोलू, अर्जुन, आयुष, धीरज, राजन, किशन, अदनान, अजीत, राहुल, सुरेश एवं प्रदीप यादव सहित तमाम शिवभक्त तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सोनभद्र डाला में हर-हर महादेव कांवड़ यात्रा सेवा समिति की बैठक संपन्न गोविंद भारद्वाज बने अध्यक्ष, 24 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा
Related Posts
Add A Comment

