करमा/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक व दबंग तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में थाना करमा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हुए दबंगई के एक वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभावी कानूनी कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को थाना करमा क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक दुकान पर गुण्डई व दबंगई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना करमा पुलिस द्वारा तत्काल जांच कराई गई। जांच में घटना की पुष्टि होने पर कृत्य में संलिप्त अभियुक्त विशाल सिंह उर्फ विपुल सिंह के विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग करने एवं संज्ञेय अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत धारा 170/126/135 बीएनएसएस (BNSS) के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन (संख्या UP64AW8906) को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है।
सोनभद्र दुकान पर गुण्डई कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार स्कॉर्पियो वाहन भी सीज
Related Posts
Add A Comment

