ओबरा/सोनभद्र। रीना राय रिपोर्टर ।परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज एवं श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज की पावन प्रेरणा से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पूर्व पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के तत्वावधान में 25 दिवसीय राज्य स्तरीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 1 अगस्त 2026 से प्रारंभ हुआ यह विशेष प्रशिक्षण शिविर 25 अगस्त 2026 तक निरंतर संचालित रहेगा। इसमें उत्तर प्रदेश के लगभग 25 जिलों से चयनित 5 से 10 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सोनभद्र जनपद से भी 06 उत्साही योग साधक भाई इस राज्य स्तरीय शिविर में पूर्ण निष्ठा के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राज्य स्तर पर सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत सभी संभागी आगामी 19 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के पावन सानिध्य में मुख्य योग शिक्षक का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में घर-घर तक योग, प्राणायाम और आयुर्वेद का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है, ताकि लोग असाध्य बीमारियों से मुक्त हो सकें। विशेष रूप से आज की युवा पीढ़ी जो नशे की लत, फास्ट फूड के दुष्प्रभावों, मोटापे और अत्यधिक मोबाइल उपयोग जैसी समस्याओं में उलझकर भटक रही है ।उनका शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास करना इस अभियान का ध्येय है। योग विशेषज्ञों का मानना है कि इन सभी समस्याओं का एकमात्र स्थायी समाधान योग विज्ञान में ही निहित है। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के मूर्धन्य योग आचार्यों द्वारा विभिन्न विषयों पर सैद्धांतिक व व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। आपने योग की वैज्ञानिक परिभाषा, मानव शरीर पर योग के प्रभाव, योग के प्रकार, चक्र विज्ञान एवं शरीर की नाड़ियों के सूक्ष्म तंत्र को अत्यंत सहज और सुंदर ढंग से स्पष्ट किया। आपके कुशल मार्गदर्शन में सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, कठिन योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की गहन विधाओं का व्यावहारिक अभ्यास कराया जा रहा है। सूर्य नमस्कार के दौरान एकाग्रता और ध्यान केंद्रित करने की तकनीकों ने सभी साधकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित योग दर्शन के चारों पादों—समाधि पाद, साधन पाद, विभूति पाद और कैवल्य पाद का गहन अध्ययन कराकर संभागियों को योग के आध्यात्मिक पक्ष से जोड़ रहे हैं। ऑनलाइन तकनीकी व्यवस्था, शिक्षकों के डिजिटल फॉर्म भरने तथा ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्रों से निर्वाध जुड़ने की प्रक्रिया को पूर्ण लगन और पुरुषार्थ के साथ संचालित कर रहे हैं। सोनभद्र जनपद से वीरेंद्र योगी जी ऑनलाइन राज्य स्तरीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 2026 के सफल संचालन में राज्य प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी गुरु-निष्ठा, योग के प्रति समर्पण और संकल्पबद्धता के चलते प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में भाई-बहन रोजाना ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर प्रशिक्षण का लाभ उठा रहे हैं।
कार्यक्रम का समापन करें योग, रहें निरोग के संकल्प और सभी योग साधकों के नमन-वंदन के साथ हुआ।
सोनभद्र पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ सफल आयोजन
Related Posts
Add A Comment

