Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

निलंबन के विरोध में विकास भवन में डटे ग्राम विकास अधिकारी

Tuesday, 15 September 2026, 18:57 IST

सरकारी जमीन पर दिनदहाड़े चला आरा, प्रतिबंधित नीम के पेड़ों की कटाई से ग्रामीणों में आक्रोश……

Tuesday, 15 September 2026, 18:56 IST

ई-वेस्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन समय की जरूरत—- प्रो. के.के. सिंह

Tuesday, 15 September 2026, 18:55 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सोनभद्र परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं, डिजिटल उपस्थिति एवं CCTV व्यवस्था पर जिलाधिकारी के सख्त निर्देश जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
सोनभद्र

सोनभद्र परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं, डिजिटल उपस्थिति एवं CCTV व्यवस्था पर जिलाधिकारी के सख्त निर्देश जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

adminBy adminFriday, 31 July 2026, 19:35 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सोनभद्र ब्यूरो । जनपद सोनभद्र के कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक अत्यंत गंभीरता के साथ आयोजित की गई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं के संतृप्तकरण, निपुण भारत मिशन, कायाकल्प योजना एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की बिन्दुवार गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला एवं विकास खण्ड स्तरीय टास्कफोर्स समिति निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष परिषदीय विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करे और अपनी आख्या समय-समय पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए। इसके साथ ही उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि जनपद के ऐसे विद्यालयों को तत्काल चिन्हित किया जाए जहाँ छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के आवागमन हेतु सुगम रास्ते नहीं हैं। सूची प्राप्त होते ही प्राथमिकता के आधार पर उन विद्यालयों तक पहुँचने हेतु सुव्यवस्थित पक्के रास्तों का निर्माण कराया जाएगा। विद्यालयों में शिक्षकों व छात्रों की डिजिटल उपस्थिति की समीक्षा के दौरान घोरावल और दुद्धी विकास खंडों में उपस्थिति का प्रतिशत काफी कम पाया गया। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) दुद्धी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) घोरावल को तत्काल स्पष्टीकरण जारी करने के आदेश दिए। विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के विद्यालयों में CCTV कैमरे लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रथम चरण सबसे पहले जनपद के 200 चयनित विद्यालयों में CCTV कैमरे स्थापित किए जाएंगे। द्वितीय चरण तत्पश्चात चरणबद्ध तरीके से अन्य सभी परिषदीय विद्यालयों में भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से कैमरे लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (KGBV) में छात्राओं के पठन-पाठन, सुरक्षा एवं खान-पान की गुणवत्ता की जानकारी ली और निर्देशित किया कि छात्राओं को शासन द्वारा निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्रीमती जागृति अवस्थी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालयों में सप्ताह में कम से कम एक दिन विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रत्येक कक्षा में स्पष्ट टाइम-टेबल निर्धारित कर दीवारों पर लगाया जाए। समीक्षा बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Views: 66
crime latest news news voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleओबरा नगर पंचायत को मिला नया अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी संभालेंगे जिम्मेदारी
Next Article अनपरा में वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत रचा गया हरित इतिहास 20,200 पौधे रोपकर दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश

Related Posts

निलंबन के विरोध में विकास भवन में डटे ग्राम विकास अधिकारी

Tuesday, 15 September 2026, 18:57 IST

सरकारी जमीन पर दिनदहाड़े चला आरा, प्रतिबंधित नीम के पेड़ों की कटाई से ग्रामीणों में आक्रोश……

Tuesday, 15 September 2026, 18:56 IST

ई-वेस्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन समय की जरूरत—- प्रो. के.के. सिंह

Tuesday, 15 September 2026, 18:55 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

निलंबन के विरोध में विकास भवन में डटे ग्राम विकास अधिकारी

Tuesday, 15 September 2026, 18:57 IST

सरकारी जमीन पर दिनदहाड़े चला आरा, प्रतिबंधित नीम के पेड़ों की कटाई से ग्रामीणों में आक्रोश……

Tuesday, 15 September 2026, 18:56 IST

ई-वेस्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन समय की जरूरत—- प्रो. के.के. सिंह

Tuesday, 15 September 2026, 18:55 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.