सोनभद्र ब्यूरो । पूर्वांचल की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरा प्रयागराज स्थित सनातनी किन्नर अखाड़ा आश्रम से जनपद सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र के लिए एक बेहद हर्षोल्लास और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है।
सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक संवर्धन को गति देने के उद्देश्य से दुद्धी निवासी श्री श्री 1008 श्री किरण नंदिनी जी का विधि-विधान पूर्वक पट्टाभिषेक सम्पन्न किया गया है और उन्हें आधिकारिक नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। प्रयागराज स्थित सनातनी किन्नर अखाड़ा आश्रम में आयोजित भव्य धार्मिक समारोह के दौरान सनातन धर्म की प्रख्यात आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री कौशल्यानंद गिरी उर्फ टीना मां द्वारा पूर्ण विधि-विधान, वैदिक पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के बीच श्री श्री 1008 श्री किरण नंदिनी जी का पट्टाभिषेक किया गया। इस दौरान आश्रम में उपस्थित साधु-संतों एवं अनुयायियों ने पुष्पवर्षा कर और जयकारे लगाकर इस पावन अवसर का स्वागत किया। आपको बता दें कि श्री श्री 1008 श्री किरण नंदिनी जी वर्तमान में विश्व हिंदू महासंघ (काशी एवं प्रयागराज) से क्षेत्रीय अध्यक्ष/महामंडलेश्वर के रूप में धर्म सेवा में लीन हैं। अब सनातनी किन्नर अखाड़ा द्वारा भी उन्हें आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपते हुए सनातन धर्म की परंपराओं, संस्कृति एवं मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का महान संकल्प सौंपा गया है। दुद्धी की पावन भूमि से जुड़ीं किरण नंदिनी जी को सनातनी किन्नर अखाड़ा में यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से जनपद सोनभद्र और विशेषकर दुद्धी क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता व अनुयायियों में खुशी की लहर व्याप्त है। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने उन्हें बधाई संदेश प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
सोनभद्र प्रयागराज से किन्नर अखाड़ा की बड़ी घोषणा दुद्धी की किरण नंदिनी जी का हुआ पट्टाभिषेक, सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
Related Posts
Add A Comment

