एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान को मिली सफलता
प्रकीर्ण वाद संख्या 568/2024 में वांछित ताज मुहम्मद उर्फ जालिम खाँ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत
बीजपुर/सोनभद्र । अजीत प्रताप सिंह।
जनपद सोनभद्र में न्यायालय से निर्गत वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बीजपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बीजपुर श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 01 वसूली वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार 05 सितंबर 2026 को उप-निरीक्षक दीनानाथ राम कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता के साथ सरकारी वाहन से क्षेत्र में गश्त तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की सुरागकसी में रवाना थे।
गश्त के दौरान प्रकीर्ण वाद संख्या-568/2024 (अन्तर्गत धारा 147 बीएनएसएस, थाना बभनी) से संबंधित वारंटी अभियुक्त ताज मुहम्मद उर्फ जालिम खाँ निवासी ग्राम जरहाँ (टोला राजो) को संबंधित वसूली वारंट से अवगत कराते हुए सुबह करीब 06:23 बजे हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना मौके पर मौजूद परिजनों को देने के बाद पुलिस ने विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता ताज मुहम्मद उर्फ जालिम खाँ (उम्र करीब 35 वर्ष), पुत्र शकीर खाँ, निवासी ग्राम जरहाँ, टोला राजो, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र। संबंधित मामला प्रकीर्ण वाद संख्या-568/2024, धारा 147 BNSS, संबंधित वसूली वारंट।

