सोनभद्र । जनपद सोनभद्र में मिलावटी व अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेश एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारकुंडी क्षेत्र में एक किराना प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर संदिग्ध हल्दी पाउडर का नमूना भरा तथा शेष सामग्री को सीज कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने मंगलवार (28 जुलाई 2026) को चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत घूरमा मोड़ मारकुंडी स्थित मे० सम्राट किराना एण्ड जनरल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में मानव उपभोग हेतु रखे एक खुले बोरे में लगभग 8 किलोग्राम 500 ग्राम हल्दी पाउडर पाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत खुले में हल्दी पाउडर बेचने तथा प्रथम दृष्टया उसमें मिलावट का संदेह होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नियमसंगत विधिक नमूना संग्रहित किया। इसके साथ ही मौके पर मौजूद शेष 7 किलोग्राम 300 ग्राम हल्दी पाउडर (अनुमानित मूल्य ₹1,241) को सील कर दिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि संग्रहित किए गए हल्दी पाउडर के नमूने को सीलबंद कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला (खाद्य विश्लेषक) भेज दिया गया है। खाद्य विश्लेषक की आधिकारिक जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 (FSSAI) के प्रावधानों के तहत संबंधित दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक अग्रिम कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के मिलावटखोरों और अमानक खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप व्याप्त है। खाद्य विभाग ने सभी व्यापारियों को चेतावनी दी है कि वे खुले में खाद्य सामग्री न बेचें और केवल गुणवत्तापूर्ण व मानक के अनुरूप सामग्री ही ग्राहकों को उपलब्ध कराएं।
सोनभद्र मारकुंडी में किराना स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी खुली हल्दी का नमूना सीज, विश्लेषक के पास भेजा
Related Posts
Add A Comment

