सोनभद्र। दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स संवाददाता आशीष मिश्रा।जिले के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता का जायज़ा लेने के लिए प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न अंचलों में विस्तृत निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान अधिकांश विद्यालयों में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।खंड विकास अधिकारी (चोपन) अजीत कुमार इन्होंने प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह, उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह, प्राथमिक विद्यालय चंदौली तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय घटिहटा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त पाई गई, छात्र निर्धारित गणवेश (यूनिफॉर्म) में उपस्थित मिले और एमडीएम की गुणवत्ता भी मानक के अनुरूप रही। नायब तहसीलदार सुश्री अंकिता सिंह इन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरटिया और प्राथमिक विद्यालय खैरटिया द्वितीय का जायजा लिया। जांच के दौरान छात्रों की बेहतर उपस्थिति, एमडीएम की अच्छी गुणवत्ता के साथ-साथ बच्चों का शैक्षणिक स्तर भी काफी संतोषजनक मिला। तहसीलदार नरेंद्र राम इन्होंने प्राथमिक विद्यालय गौरघट्टी, अगोरी, खरहरा, जुगैल, जड़कड़वा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय जुगैल का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय जड़कड़वा में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा एमडीएम की गुणवत्ता सही पाई गई और डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में धनराशि का सफल प्रेषण होना पाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी (चोपन) लोकेश कुमार मिश्रा इन्होंने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय परासपानी, प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह और प्राथमिक विद्यालय यादव बस्ती का निरीक्षण किया। यहाँ परिसर में स्वच्छता, छात्रों की संतोषजनक उपस्थिति और डीबीटी प्रक्रिया पूर्ण पाई गई। मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की स्थिति खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा ने निरीक्षण के बाद विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि चोपन ब्लॉक व आसपास के सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (MDM) का वितरण निर्धारित मीनू के अनुसार ही किया जा रहा है।
विद्यालयों में कक्षा-कक्षों की साफ-सफाई, पेयजल की समुचित व्यवस्था और विद्युत आपूर्ति पूरी तरह सक्रिय पाई गई। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और उनका गणवेश भी मानक के अनुरूप रहा, जिससे प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था के प्रति सकारात्मक संदेश गया है।
सोनभद्र में परिषदीय विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण शिक्षा स्तर, साफ-सफाई और एमडीएम गुणवत्ता की जांच
Related Posts
Add A Comment

