सोनभद्र । प्रदेश की योगी सरकार औद्योगिक विकास की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा उद्योगों को आकर्षित करने के साथ-साथ सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचे) को भी तेजी से मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत शासन ने राज्यभर में सड़क निर्माण के 22 बड़े प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है। गर्व की बात यह है कि इन 22 स्वीकृत प्रस्तावों में सबसे ज्यादा 6 प्रस्ताव अकेले सोनभद्र जनपद के हैं। इसके तहत लगभग 202 करोड़ रुपये की लागत से 6 प्रमुख सड़कों (कुल लंबाई 127 किलोमीटर) का निर्माण व चौड़ीकरण कराया जाएगा। यह ऐतिहासिक उपलब्धि जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की ओर से किए गए समयबद्ध और निरंतर प्रयासों का सुखद परिणाम है, जो सोनभद्र के औद्योगिक व सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योगों को प्रोत्साहन देने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए शासन ने पड़ोसी जनपदों व राज्यों को जोड़ने वाली 6 मुख्य सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। मुर्धवा – म्योरपुर – बभनी – चपकी – बीजपुर मार्ग ₹36.75 करोड़, नधिरा – धरतिडांड मार्ग ₹1.20 करोड़, वाराणसी – शक्तिनगर स्टेट हाईवे (सुदृढ़ीकरण/चौड़ीकरण) ₹41.79 करोड़,
डिबुलगंज – जोगेन्द्रा मार्ग ₹48.38 करोड़,
आरएस रोड से कोदरा टोला मार्ग ₹18.53 करोड़, चोपन – कोटा – कोन – करौंदी मार्ग ₹55.50 करोड़, जिलाधिकारी ने बताया कि सड़क निर्माण से जुड़े सभी संबंधित विभागों द्वारा सर्वे एवं तकनीकी औपचारिकताएं त्वरित गति से पूरी की गईं, जिसके चलते सोनभद्र को यह बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से सोनभद्र के खनन, पावर प्लांट और अन्य औद्योगिक इकाइयों को विश्वस्तरीय लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। बेहतर सड़कों से कच्चे माल (कच्चे खनिज, कोयला आदि) और तैयार उत्पादों की ढुलाई में लगने वाला समय और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट (परिवहन लागत) काफी कम हो जाएगी। इन सड़कों का सीधा लाभ औद्योगिक वाहनों के साथ-साथ आम जनता को भी मिलेगा। वर्तमान में जिन गड्ढायुक्त रास्तों से गुजरने में घंटों का समय लगता है, वह सफर मिनटों में तय होगा। साथ ही सड़क हादसों में भी भारी कमी आएगी। जल्द ही निर्माण कार्य हेतु टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर धरातल पर काम शुरू कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना 2026-27 के तहत सोनभद्र की 5 और महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिन्हें शीघ्र मंजूरी मिलने की प्रबल संभावना है। डाला खन्ना कैंप से बिल्ली रोड तक टू-लेन सड़क। खड़िया से तेलगढ़वा पुल (शक्तिनगर बॉर्डर) तक टू-लेन सड़क। चुर्क सीमेंट फैक्ट्री तक आवागमन को सुगम बनाने के लिए 2 लिंक रोड। ओबरा डिग्री कॉलेज से नगर पंचायत कार्यालय ओबरा तक संपर्क मार्ग।
मीना बाजार घुरमा फीडर से कुनिअवां टोला मार्ग का चौड़ीकरण (अनुमानित लागत ₹16 करोड़)। इन सभी सड़कों के बन जाने से सोनभद्र उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक हब के रूप में उभरकर सामने आएगा।
Related Posts
Add A Comment

