सोनभद्र। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (RPSC) सोनभद्र के जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार संतोष साहनी जी के घर एक बड़ी खुशखबरी आई है। उनके परिवार में सापुत्र (पुत्र रत्न) का जन्म हुआ है, जिससे न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे जनपद के पत्रकार जगत और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया और विभिन्न संचार माध्यमों से सामने आई, वैसे ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। जिलाध्यक्ष संतोष साहनी जी के घर किलकारी गूंजने की खबर मिलते ही राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों और स्थानीय पत्रकारों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस खुशी के मौके पर पत्रकारों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और नए मेहमान के आगमन का जश्न मनाया।
संतोष साहनी जी हमेशा पत्रकारों के हितों और उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। आज उनके जीवन के इस बेहद खास और खुशी के पल में पूरा पत्रकार समाज उनके साथ खड़ा है। हम ईश्वर से नवजात शिशु के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस पावन अवसर पर जनपद के तमाम छोटे-बड़े पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों ने संतोष साहनी जी को फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेजे हैं।
सभी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि बालक के आगमन से साहनी परिवार में खुशियों का नया सवेरा हुआ है। पत्रकारों का कहना है कि यह पूरे संगठन और मीडिया जगत के लिए एक उत्सव का क्षण है। संतोष साहनी जी ने भी इस अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए सभी पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है।
सोनभद्र राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष संतोष साहनी को पुत्र रत्न की प्राप्ति, पत्रकार जगत में हर्ष की लहर
Related Posts
Add A Comment

