जनपद सोनभद्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महज 36 घंटे के भीतर बोलेरो वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी की गई बोलेरो, वाहन की नंबर प्लेट तथा एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना के संबंध में वादी विकास पाण्डेय (पुत्र राम निवाज पाण्डेय), हाल निवासी—बारब्रिक प्रोजेक्ट लिमिटेड, एनटीपीसी शक्तिनगर द्वारा 31 अगस्त 2026 को थाना शक्तिनगर में तहरीर दी गई थी।
तहरीर के अनुसार, कंपनी के नाम पंजीकृत बोलेरो वाहन (संख्या JH01CE0558) को बीते 25 अगस्त की रात करीब 10:00 बजे एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित बीएचईएल गेट से लगभग 50 मीटर अंदर डीएम प्लांट के पास खड़ा किया गया था। अगली सुबह 26 अगस्त को सुबह 08:30 बजे वाहन अपने स्थान से गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी जब गाड़ी का पता नहीं चला, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। तहरीर के आधार पर शक्तिनगर थाने में मु0अ0सं0 163/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी।
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के मार्गदर्शन में उप-निरीक्षक रंजीत कुमार की टीम ने सुरागरसी-पतारसी और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 01 सितंबर 2026 की रात करीब 22:03 बजे संदिग्ध अभियुक्त अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त की निशानदेही और कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया।
चोरी की बोलेरो गाड़ी संख्या JH01CE0558
चोरी की मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो (संख्या MP66 MF 1040) बोलेरो की मूल नंबर प्लेट संख्या JH01CE0558 बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे (पुत्र गीता प्रसाद), निवासी ग्राम भुड़कुड़ राजमिलान, थाना माड़ा, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश)।
सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 36 घंटे के भीतर बोलेरो चोरी का खुलासा 1 शातिर गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

