सोनभद्र। अजीत प्रताप सिंह। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद सोनभद्र में सुरक्षा और सतर्कता व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के सभी प्रमुख और संवेदनशील स्थलों पर अभिसूचना विभाग की टीमों ने उतरकर सघन जांच अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के सख्त निर्देशों के क्रम में, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने हेतु खुफिया एजेंसियों और स्थानीय पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे।
इसी कड़ी में 14 अगस्त 2026 को अभिसूचना विभाग सोनभद्र के निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर जिले भर के महत्वपूर्ण स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया। अभिसूचना विभाग की टीम ने सोनभद्र रेलवे स्टेशन, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल इको पॉइंट समेत कई भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। अभियान के दौरान यात्रियों के सामानों और संदिग्ध वस्तुओं की मेटल डिटेक्टर व डॉग स्क्वायड के जरिए सघन जांच की गई। बिना वजह आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनके पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया। स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाकर सुरक्षा पुख्ता की गई। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और चेकिंग अभियान को संचालित करने वाली अभिसूचना विभाग की टीम में अधिकारी व जवान मुस्तैद रहे। निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह (टीम प्रभारी) उप-निरीक्षक (उ0नि0) अमर देव यादव , मुख्य आरक्षी (मु0आ0) राकेश पाल,
मुख्य आरक्षी (मु0आ0) धर्मेन्द्र कुमार दूबे,
मुख्य आरक्षी (मु0आ0) अमित सिंह, स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोनभद्र पुलिस द्वारा पूरे जिले में लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या लावारिस सामान को छूने से बचें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 112/स्थानीय कंट्रोल रूम को सूचित करें।


