बलिया। कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम वांछित अभियुक्त की तलाश में रेलवे स्टेशन रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे का वांछित अभियुक्त मवेशी अस्पताल रोड स्थित पशु चिकित्सालय के सामने खड़ा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर राजू कुमार (33 वर्ष) पुत्र विजय कुमार, निवासी निहोरा नगर, थाना कोतवाली, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली थाने में मु.अ.सं. 0305/2026 के तहत धारा 109(1) एवं 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किए जाने की बात पुलिस ने कही।
Next Article नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

