रसड़ा (बलिया) : वर्तमान परिस्थितियों में जिस तरह मानव प्रदूषित वातावरण का शिकार हो रहा है उसका एक मात्र विकल्प अधिकाधिक पौधरोपण ही है। धरा का आभूषण वृक्ष मनुष्य के लिए संजीवनी है। रसड़ा क्षेत्र के बाबा मथुरा दास सीताराम महाविद्यालय चिलकहर में रविवार को सम्पन्न हुई गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के तमसा भाग की प्रथम बैठक में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य रामजी प्रसाद ने उपर्युक्त बातें कहीं। इसके पूर्व उन्होंने संगठन के प्रांत प्रचारक राजकिशोर मिश्र, सह संयोजक अजय राय व भाग संयोजक दिलीप शर्मा, विशिष्ट अतिथि संजय शर्मा और महाविद्यालय के प्रबंधक भूपेंद्र प्रताप सिंह आदि के साथ मां गंगा के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रांत प्रचारक राजिकिशोर मिश्र ने गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत द्वारा आगामी माह में पर्यावरण से संबंधित विविध कार्यक्रमों को सफल बनाने की दिशा में विशेष निर्देश देते हुए पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की। आजमगढ़, मऊ, बलिया, रसड़ा जिला से आए सभी कार्यकर्ताओं का आभार रसड़ा जिला संयोजक पवन कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में गोरक्ष प्रांत के शैक्षिक आयाम प्रमुख विनय कुमार बिसेन, जिला संयोजक बलिया धनंजय उपाध्याय, जिला संयोजक मऊ सच्चिदानंद, सह संयोजक आजमगढ अवधेश सिंह, जवाहर सिंह प्रांत सहायक नदी प्रमुख, सतीश सिंह, अखिलेश सिंह, रजनीश कुमार, सुरेश यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह, धीरज सिंह, अंजनी सिंह सह संयोजक रसड़ा, सुनील सिंह, जितेंद्र गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
अधिकाधिक पौधरोपण ही से ही पर्यावरण संरक्षण संभव बैठक में आगामी माह में पर्यावरण से संबंधित गतिविधियों की सफलता हुआ मंथन
Related Posts
Add A Comment

