Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पीएम को पत्र भेजकर छपरा-आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट एक्प्रेस का रसड़ा में ठहराव की मांग

Saturday, 27 June 2026, 20:37 IST

थाना समाधान दिवस में 94 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, 13 मामलों का मौके पर निस्तारण

Saturday, 27 June 2026, 20:35 IST

एपेक्स स्कूल के समर कैंप में बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Saturday, 27 June 2026, 20:34 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » अधिवक्ताओं के साथ पत्रकारों की सुरक्षा भी प्राथमिकता : जीतू यादव
lucknow

अधिवक्ताओं के साथ पत्रकारों की सुरक्षा भी प्राथमिकता : जीतू यादव

adminBy adminMonday, 11 May 2026, 20:17 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

लखनऊ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महामंत्री जितेंद्र यादव ‘जीतू’ का निगोहां प्रेस क्लब में भव्य स्वागत

लखनऊ बार एसोसिएशन के ऐतिहासिक चुनाव में भारी मतों से विजय हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ ‘जीतू यादव’ सोमवार को निगोहां पहुंचे, जहां अधिवक्ताओं, पत्रकारों और समाजसेवियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान वह समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव अमरपाल सिंह के साथ निगोहां प्रेस क्लब कार्यालय पहुंचे, जहां पुष्प गुच्छ, फूल मालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
निगोहां प्रेस क्लब कार्यालय में संगठन के संरक्षक मुकेश द्विवेदी एवं अध्यक्ष विमल सिंह तथा वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र तिवारी के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर नवनिर्वाचित महामंत्री का अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल रहा और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।अपने संबोधन में महामंत्री जितेंद्र यादव ‘जीतू’ ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अधिवक्ताओं के सम्मान और सुरक्षा की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज जनता को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए शासन-प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को अधिवक्ताओं के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सुनना और उनका निस्तारण करना चाहिए। उन्होंने थाना प्रभारियों, सीओ, एसपी और पुलिस कमिश्नर से अधिवक्ताओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अधिवक्ता समाज न्याय की लड़ाई लड़ता है, उसी प्रकार पत्रकार समाज लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बनकर जनता की आवाज शासन तक पहुंचाता है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
महामंत्री जीतू यादव ने कोर्ट परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात कहते हुए कहा कि केवल वास्तविक ‘सीओपी’ धारक अधिवक्ताओं को ही वकालत करने की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अधिवक्ताओं जैसी वेशभूषा धारण कर पेशे की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने युवा अधिवक्ताओं के हित में 200 से 300 नए चैंबर बनवाने की योजना की घोषणा करते हुए कहा कि एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ चार युवा वकीलों को बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य बीमा, आयुष्मान कार्ड एवं अन्य सरकारी सुविधाओं को लागू कराने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रभावी पहल की जाएगी।वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव अमरपाल सिंह ने नवनिर्वाचित महामंत्री को ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह निश्चित रूप से उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा अधिवक्ताओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर नवनिर्वाचित महामंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर लखनऊ बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अंजनी प्रकाश यादव, पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट ब्रहमेद्र सिंह मौर्य, एडवोकेट संजय यादव, एडवोकेट यसवीर चंद्र, एडवोकेट महावीर चंद्र, एडवोकेट प्रदीप यादव एवं एडवोकेट मयंक यादव सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में पत्रकार वेलफेयर पत्रकार एकता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह भंडारी, वरिष्ठ समाजसेवी अरुणेश प्रताप सिंह ‘दल्लू’, सपा नेता नितुल शर्मा, पूर्व प्रधान अजय सिंह, पूर्व प्रधान अंकुर मिश्रा ‘निशु’, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकिशोर रावत ‘राजू’, समाजसेवी अशफाक गुड्डू, राहुल गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, मोइन खान, आरिफ मंसूरी, उमेश गुप्ता, प्रशांत त्रिवेदी, शिवा मिश्रा सहित दर्जनों पत्रकार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Views: 83
crime helth latest news news Politics up Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleमहिला थाना पुलिस ने मनचलों के खिलाफ चलाया ‘एंटी रोमियो अभियान’, दी सख्त चेतावनी
Next Article सोनभद्र जिलाधिकारी ने परखी विकास कार्यों की रफ़्तार, मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ की समस्याओं के समाधान हेतु दिए कड़े निर्देश

Related Posts

पीएम को पत्र भेजकर छपरा-आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट एक्प्रेस का रसड़ा में ठहराव की मांग

Saturday, 27 June 2026, 20:37 IST

थाना समाधान दिवस में 94 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, 13 मामलों का मौके पर निस्तारण

Saturday, 27 June 2026, 20:35 IST

एपेक्स स्कूल के समर कैंप में बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Saturday, 27 June 2026, 20:34 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पीएम को पत्र भेजकर छपरा-आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट एक्प्रेस का रसड़ा में ठहराव की मांग

Saturday, 27 June 2026, 20:37 IST

थाना समाधान दिवस में 94 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, 13 मामलों का मौके पर निस्तारण

Saturday, 27 June 2026, 20:35 IST

एपेक्स स्कूल के समर कैंप में बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Saturday, 27 June 2026, 20:34 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.