अनपरा /सोनभद्र। अजयन्त सिंह)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अनपरा मंडल में राष्ट्रभक्ति का एक अद्भुत और भव्य नजारा देखने को मिला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अनपरा मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला के कुशल नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस भव्य यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवाओं, बुजुर्गों एवं स्थानीय राष्ट्रप्रेमियों ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और गगनभेदी नारों से संपूर्ण अनपरा अंचल देशभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर के नीलियम होटल से हुआ। यह पदयात्रा सिनेमा रोड से गुजरती हुई राजपूत एंड सन्स पहुँचकर संपन्न हुई। पूरी यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम नरेश पासवान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा महज तीन रंगों का कपड़ा नहीं है, बल्कि यह भारतवर्ष की आन, बान और शान का प्रतीक है। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा तिरंगा करोड़ों भारतीयों की अस्मिता और स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है। देश की आजादी और राष्ट्र की रक्षा के लिए हमारे अनगिनत अमर वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। तिरंगे के तीनों रंग साहस, त्याग, शांति और राष्ट्रीय अखंडता का संदेश देते हैं, जबकि इसके मध्य में स्थित अशोक चक्र हमें धर्म, न्याय और निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है। भव्य तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य रूप से जगदीश बैसवार (वरिष्ठ भाजपा नेता) संजय तिवारी (पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य) मनीष श्रीवास्तव (जिला कार्यसमिति सदस्य) प्रमोद शुक्ला बाबा (पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य) प्रभाशंकर मिश्रा (पूर्व मंडल अध्यक्ष) सरजू बैसवार (जिला उपाध्यक्ष) अभिषेक विश्वकर्मा (निवर्तमान मंडल अध्यक्ष) प्रथम श्रीवास्तव व कृष्णा चौरसिया (मंडल महामंत्री) सहित संगठन के कई शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने में क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों का विशेष योगदान रहा। यात्रा के दौरान विकास बैसवार, बंसी, लाल बाबू केशरी, संतोष सिंह, रितुराज मौर्य, विवेक सिंह, मंतोष तिवारी (कोषाध्यक्ष), मनोज चौरसिया (मंडल मंत्री), राकेश बैसवार, रतन गुप्ता, सरिता विश्वकर्मा, उर्मिला कनौजिया, वंदना त्रिपाठी, शिव प्रकाश बैसवार, सुरेंद्र सिंह परमार, कुंदन सिंह, आकाश पांडेय, गजेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश कनौजिया, रंभा देवी, शिवमणि कनौजिया, जितेंद्र यादव तथा सुमित सोनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई। यात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रप्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए कहा कि तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा ही भारत की पहचान है। इस आयोजन ने संपूर्ण अनपरा क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेमी भावनाओं की एक नई अलख जगाने का कार्य किया।
अनपरा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Related Posts
Add A Comment

