हापुड़ (मनीष कुमार) जनपद मे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब खाद्य विभाग की टीम ने अचानक प्रसिद्ध अन्नपूर्णा मिठाई की दुकान पर छापेमारी की त्योहारों और आम दिनों में लोगों की सेहत से होने वाले खिलवाड़ को रोकने के लिए विभाग इस समय मिलावटी मसालों और खाद्य पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रहा है। इसी कड़ी में टीम रेलवे रोड स्थित अन्नपूर्णा स्वीट्स पर पहुँची। टीम ने यहाँ गहनता से जांच की और मौके से ‘मिल्क केक’ का सैंपल लिया खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से बाजार के अन्य दुकानदारों और मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला (लैब) भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगर किसी भी तरह की मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का साफ संदेश है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
अन्नपूर्णा मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग का छापा मिल्क केक का सैंपल लिया
Related Posts
Add A Comment

