अल हुसैन ताजिया कमेटी, मोहल्ला डोमनपुरा के मरहूम सदर जनाब इस्तियाक खान साहब के इंतकाल के बाद आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए सदर के चुनाव की प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न हुई।
सभी सदस्यों की सहमति से पूर्व नायब सदर जनाब इकराम अली (लड्डन भाई) को कमेटी का नया सदर चुना गया। वहीं कमेटी में नए सदस्य के रूप में शामिल किए गए शेख रियाज अहमद को नायब सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक की अध्यक्षता जनाब शेख सलीम साहब ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से सिराज अहमद खान, डॉ. नदीम, शमशाद खान (पूर्व आर्मी कैप्टन), हाजी शोएब उर्फ राजा मेंबर, नईम खान साहब, गौहर खान (पत्रकार),नौशाद खान, मोहम्मद सलीम खान, शेखू भाई, इशाहाक खान, इनामुल हक, कलाम खान सहित मोहल्ले के अन्य जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे।
बैठक का समापन नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

