गाजीपुर। जनपद गाजीपुर को एक कर्मठ, ईमानदार एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख रखने वाले जिलाधिकारी के रूप में अनुपम शुक्ला मिलने से आम जनता में खुशी और संतोष का माहौल देखने को मिल रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों का कहना है कि उनकी छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान जिलाधिकारी के निर्देशन में किया जा रहा है, जिससे प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।
प्रतिदिन आयोजित होने वाले जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। प्राप्त शिकायतों पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। विशेष रूप से राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में तेजी आई है। शिकायत मिलने पर संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल एवं अधिकारियों को तत्काल जांच और समाधान के आदेश दिए जा रहे हैं।
जनता का कहना है कि जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही सख्त कार्रवाई से बिचौलियों और दलालों की सक्रियता में कमी आई है। जो लोग पहले आम जनता की मजबूरियों का फायदा उठाकर दलाली करते थे, वे अब प्रशासनिक सख्ती के कारण दूरी बनाए हुए हैं।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि प्रदेश के सभी जिलों में इसी प्रकार ईमानदार और जनहित के प्रति समर्पित अधिकारी कार्य करें तो उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकता है। गाजीपुर की जनता का कहना है कि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील और जवाबदेह दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों के चेहरों पर संतोष और विश्वास की मुस्कान लौट रही है।
जनपदवासियों ने जिलाधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि जनहित एवं सुशासन की यह प्रक्रिया आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।
ईमानदार और भ्रष्टाचार विरोधी डीएम अनुपम शुक्ला से गाजीपुरवासियों में बढ़ा विश्वास, शिकायतों का हो रहा त्वरित निस्तारण
Related Posts
Add A Comment

