वाराणसी के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद वाराणसी द्वारा जिलाध्यक्ष सरफुद्दीन की अध्यक्षता में एवं प्रदेसीय नेत्तत्व के आवाहन पर धरना प्रदर्शन किया गया धरने को संबोधित करते हुए संगठन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डॉक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा नें कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षकों की मांगों के प्रति संवेदनशून्य लग रही है लंबे संघर्ष एवं कुर्बानी के बाद शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा के रूप में चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 21 को प्राप्त किया था जिसे सरकार ने शिक्षा आयोग बनाकर उसे व्यवस्था को समाप्त कर दिया इसी प्रकार धारा 18 को समाप्त करके सरकार ने अपनी संवेदन शून्यता का परिचय दिया है सत्ता से बाहर रहने पर यही लोग पुरानी पेंशन की बहाली की मांग कर रहे थे सत्ता में आने पर यही लोग अपने वादे को भूल गए एनपीएस के रखरखाव की कोई उचित व्यवस्था न होने के कारण लगातार अनिश्चितता बनी रह रही है सेवा निर्वित शिक्षकों के देयको का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न हो रही है वर्तमान सरकार के पूर्व में वित्त विहीन विद्यालयों में कार्य करने वाले शिक्षकों को 999 प्रति माह के दर से पारितोषिक प्राप्त हो रहा था जिसे वर्तमान सरकार ने यह कह कर समाप्त कर दिया कि यह सम्मानजनक नहीं है हम सम्मानजनक मान देंगे लेकिन लगभग 9 वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी आशा की किरण दिखाई नहीं दे रही है मेडिकल की सुविधा के अभाव में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से शिक्षक एवं उसका परिवार दम तोड़ रहा है 5 सितंबर को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा हुई पर अभी तक उसे दिशा में कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं हुई है विनियमितीकरण की दिशा में भी सरकार की सोच शिक्षक विरोधी है माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद तदर्थ शिक्षकों को वेतन एवं पेंशन आदि के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है धरने को मंडली अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद शंकर पांडे माया शंकर यादव पूर्व अध्यक्ष गिरजेश तिवारी आईटी सेल के सदस्य शिवेंद्र कुमार दुबे कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार आय व्यय निरीक्षक डॉक्टर राजेश राय डॉक्टर गोविंद नारायण सिंह डॉक्टर अरुण कुमार सिंह वंश बहादुर सिंह आदि ने संबोधित किया धरने के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी के माध्यम से प्रदेश के मुखिया को एक सूत्री मांग पत्र ज्ञापन सोपा गया साथ जनपद स्तर की समस्याओं का ज्ञापन भी जिला विद्यालय निरीक्षक को प्राप्त कराया गया धरने का संचालन जिला मंत्री अखिलेश कुमार पांडे द्वारा किया गया धरने में मुख्य रूप से सुशील कुमार सिंह बंसल कुमार सिंह मनोज कुमार राजेश श्रीवास्तव विनय कुमार सिंह जयप्रकाश शर्मा जसवंत राय डॉक्टर निर्भय नारायण राय अरविंद राय रविकांत मिश्रा राजेश यादव विजय नारायण सिंह तमाम शिक्षक मौजूद रहे
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
Related Posts
Add A Comment

