ओबरा/सोनभद्र -। उत्तर प्रदेश शासन ने जनहित एवं प्रशासनिक सुदृढ़ता को ध्यान में रखते हुए जनपद सोनभद्र की महत्वपूर्ण नगर पंचायत ओबरा में नए अधिशासी अधिकारी (EO) की तैनाती कर दी है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार बाराबंकी जनपद की नगर पंचायत सिद्धौर में पदस्थ अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उन्हें ओबरा नगर पंचायत का नया अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-1 द्वारा जारी आधिकारिक कार्यालय आदेश के अनुसार
अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से नगर पंचायत सिद्धौर (बाराबंकी) के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें बिना किसी विलंब के अपने नवीन तैनाती स्थल नगर पंचायत ओबरा (सोनभद्र) में पहुँचकर तुरंत पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत इसकी लिखित सूचना शासन तथा नगर निकाय निदेशालय, लखनऊ को अनिवार्य रूप से प्रेषित करनी होगी। शासन ने आदेश में स्पष्ट चेतावनी दी है कि समय पर नवीन पदभार ग्रहण न करना प्रशासनिक अनुशासनहीनता माना जाएगा। ऐसा न करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ओबरा नगर पंचायत में नए अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति से स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों में खुशी का माहौल है, और उम्मीद जताई जा रही है कि नए अधिकारी के आने से नगर क्षेत्र के विकास कार्यों, स्वच्छता अभियानों तथा नागरिक सुविधाओं में तेजी आएगी।
ओबरा नगर पंचायत को मिला नया अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी संभालेंगे जिम्मेदारी
Related Posts
Add A Comment

