ओबरा/सोनभद्र आशीष मिश्रा। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 27.10 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹2.75 लाख आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में ओबरा पुलिस द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रविवार (09 अगस्त 2026) की शाम करीब 06:45 बजे ओबरा कस्बा चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस बल के साथ रविदास नगर वार्ड नंबर-01, बिल्ली में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को घेराबंदी कर रोक लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 27.10 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। इसके साथ ही मादक पदार्थ की तौल और बिक्री में इस्तेमाल होने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, पत्ती लगी काले रंग की चिमटी, दो मोबाइल फोन (एक एंड्रॉइड व एक की-पैड) तथा ₹1,300/- नकद राशि जब्त की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रितेश जायसवाल (उम्र करीब 23 वर्ष), पुत्र सुरेश जायसवाल, निवासी रविदास नगर वार्ड नं0-01, बिल्ली, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर ओबरा पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-175/2026 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. (NDPS) एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर उसे जेल भेजने की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
ओबरा पुलिस की नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई 27 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹2.75 लाख कीमत
Related Posts
Add A Comment

