ओबरा/सोनभद्र (27 जुलाई 2026)। ओबरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 18 स्थित महाराणा प्रताप नगर के अय्यप्पा स्कूल में सोमवार को एक बेहद सुंदर और प्रेरणादायक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नन्हे-मुन्ने बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम जगाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए बताया कि वृक्ष हमारे जीवन में अत्यंत सहायक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वृक्षों से ही हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन, छाया, फल, औषधियां और स्वच्छ वातावरण प्राप्त होता है। अतिथियों ने बच्चों का आह्वान किया कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी संभालें। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया तथा पर्यावरण को हरा-भरा व सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया। इस पावन और प्रेरणादायी कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह जी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष स्वामी जी, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती संध्या गिरी जी, शिक्षक राकेश जी, प्रभाकर जी, शुभांशु पाठक, इंद्रजीत जी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
ओबरा महाराणा प्रताप नगर के अय्यप्पा स्कूल में आयोजित हुआ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम
Related Posts
Add A Comment

