ओबरा (सोनभद्र) चिल्ड्रेन पार्क स्थित ओबरा योग भवन में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य शुभारंभ किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि परिवार सोनभद्र के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक वीरेंद्र योगी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर ओबरा आयुर्वेदिक चिकित्सा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश चन्द्र मौर्य, माननीय मंत्री प्रतिनिधि उमेश सिंह पटेल, योग प्रशिक्षक जीतेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, और आयुष विभाग सोनभद्र की योग शिक्षिका ममता जी तथा जिला प्रभारी महिला समिति (सोनभद्र दक्षिणी) की जिला प्रभारी ममता जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर योग उत्सव का आगाज़ किया। योग शिविर में उपस्थित सभी साधकों को आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान का विधिवत अभ्यास कराया गया। अपने उद्बोधन में डॉ. मौर्य ने कहा कि योग को मात्र एक दिन के उत्सव के रूप में न देखकर, इसे अपनी दैनिक जीवन शैली का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने नियमित अभ्यास पर जोर देते हुए सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और इस सफल आयोजन के लिए पतंजलि परिवार का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने योग प्रशिक्षक वीरेंद्र योगी के प्रति हृदय से सम्मान और नमन प्रकट किया।
उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि सरकारी प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ-साथ योग को हमें अपने जीवन का वास्तविक आधार बनाना होगा। उन्होंने जिले में योग की अलख जगाने वाली पूरी टीम की सराहना की। मंत्री प्रतिनिधि उमेश सिंह पटेल ने भाजपा और अपनी तरफ से सोनभद्र जिले के गांव-गांव, तहसीलों और स्कूलों में जाकर योग शिविरों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने वाली टीम को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उन्होंने वीरेंद्र योगी जी
जीतेंद्र सिंह व नरेंद्र सिंह,महिला विंग से ममता जी (जिला प्रभारी), रितिका प्रजापति, प्रियंका सिंह और खुशी की विशेष सराहना की। इस योग महोत्सव में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और योग साधकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य रूप से योग शिक्षक व साधक भाई दीनानाथ, रमेश कुमार, विकास, रंजन चौधरी, प्रियंका, मंजू देवी, किरन, आनंद, उर्मिला, रेनू, पार्वती सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जीतेंद्र सिंह ने किया तथा मुख्य योग प्रशिक्षण वीरेंद्र योगी द्वारा मंच से साधकों को कराया गया।
ओबरा में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य शुभारंभ योग को जीवनशैली बनाने का आह्वान
Related Posts
Add A Comment

