Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने की साजिश में मोहनलालगंज पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Sunday, 10 May 2026, 18:45 IST

चौकी से चंद कदम दूर भाजयुमो नेता को मारी गोली, पुरानी रंजिश और पोस्टर विवाद में चलीं गोलियां

Sunday, 10 May 2026, 18:44 IST

पांच घंटे में गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर नगराम पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Sunday, 10 May 2026, 18:42 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने की साजिश में मोहनलालगंज पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
lucknow

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने की साजिश में मोहनलालगंज पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

adminBy adminSunday, 10 May 2026, 18:45 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

लखनऊ, मोहनलालगंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जे और धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से मुख्य अभियुक्त के साथ मिलकर न्यायालय और बैंक संबंधी कार्यवाहियों में सहयोग कर रहा था।पुलिस के मुताबिक लखनऊ के ख्यालीगंज कैसरबाग निवासी समीर मिर्जा ने बीते 11 दिसंबर 2025 को मोहनलालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के अमेठी में स्थित उनकी पैतृक संपत्ति गाटा संख्या 236, 282, 352, 655, 682, 684 और 690 आदि पर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। विवेचना के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी मो. फरीद मिर्जा ने स्वयं को वादी के स्वर्गीय चाचा खुसरो मिर्जा का वारिस बताते हुए न्यायालय में दावा प्रस्तुत किया था। जांच में लगाए गए दस्तावेज फर्जी पाए गए। पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र के तहत अंजाम दिया गया।इसी क्रम में पुलिस ने मो. अशफाक मिर्जा उर्फ बाबू मियां पुत्र स्व. हैदर मिर्जा निवासी मौलवीगंज थाना अमीनाबाद को शनिवार की शाम अकबरीगेट नखास चौक स्थित बाम्बे इलेक्ट्रिकल्स की दुकान के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फरीद मिर्जा का रिश्तेदार है और उसके कहने पर विभिन्न दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसके नाम से बैंक खाता खुलवाया गया था तथा बैंक और न्यायालय संबंधी कार्यों में उसका इस्तेमाल किया गया।
मोहनलालगंज इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पैतृक संपत्ति से जुड़े धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। विवेचना के दौरान फर्जी दस्तावेजों और बैंक खातों के माध्यम से जमीन पर अवैध दावा करने की बात सामने आई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। मामले में मुख्य आरोपी पहले से न्यायिक अभिरक्षा में है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश और जांच जारी है।पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी मो. फरीद मिर्जा पहले से न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की गहन विवेचना जारी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मोहनलालगंज कोतवाली में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।

Views: 71
crime helth latest news news Politics up Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleचौकी से चंद कदम दूर भाजयुमो नेता को मारी गोली, पुरानी रंजिश और पोस्टर विवाद में चलीं गोलियां

Related Posts

चौकी से चंद कदम दूर भाजयुमो नेता को मारी गोली, पुरानी रंजिश और पोस्टर विवाद में चलीं गोलियां

Sunday, 10 May 2026, 18:44 IST

पांच घंटे में गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर नगराम पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Sunday, 10 May 2026, 18:42 IST

बेटी के एडमिशन को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Sunday, 10 May 2026, 18:41 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने की साजिश में मोहनलालगंज पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Sunday, 10 May 2026, 18:45 IST

चौकी से चंद कदम दूर भाजयुमो नेता को मारी गोली, पुरानी रंजिश और पोस्टर विवाद में चलीं गोलियां

Sunday, 10 May 2026, 18:44 IST

पांच घंटे में गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर नगराम पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Sunday, 10 May 2026, 18:42 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.