सोनभद्र, 09 जून 2026। केंद्र सरकार के सफल कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर देशव्यापी जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में आज जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के कुशल निर्देशन में जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में एक दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस महाअभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई सुनिश्चित की गई।अभियान के दौरान जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाई कर्मियों की विशेष टीमों को तैनात किया गया था। इन टीमों ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण किया। सार्वजनिक स्थलों, सामुदायिक केंद्रों और मुख्य चौराहों की सघन साफ-सफाई की। जलजमाव और संक्रामक बीमारियों को रोकने के लिए नालियों की विशेष सिल्ट सफाई कराई। इसके साथ ही, ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की गईं। इस विशेष स्वच्छता अभियान की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे जनपद की ग्राम पंचायतों से लगभग 10 टन कूड़ा एकत्रित किया गया। एकत्रित किए गए इस भारी मात्रा में कूड़े को कचरा प्रबंधन केंद्रों तक पहुंचाकर उसका वैज्ञानिक और समुचित निस्तारण कराया गया। इस व्यापक स्तर पर संपादित हुए सफाई कार्य से ग्रामीण क्षेत्रों के वातावरण में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिला है और स्वच्छता के प्रति एक सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ है। अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि इस स्वच्छता अभियान को केवल औपचारिकता न समझा जाए, बल्कि इसे और अधिक व्यापक व प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। जिलाधिकारी की अपील स्वच्छता केवल कोई सरकारी कार्यक्रम या विभागीय जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का एक सामूहिक जनआंदोलन है। मेरी सभी जनपदवासियों से पुरजोर अपील है कि वे अपने घर, गांव और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने में अपना सक्रिय योगदान दें। आइए, हम सब मिलकर एक स्वच्छ, सुंदर और हरित जनपद के निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। 5 जून से शुरू हुआ यह विशेष जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान आगामी 21 जून तक अनवरत संचालित रहेगा, जिसके तहत जनपद में विभिन्न रचनात्मक और विकासपरक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष स्वच्छता अभियान ग्राम पंचायतों में जुटा 10 टन कूड़ा
Related Posts
Add A Comment

