गाजीपुर। जनपद के बाराचंवर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हटवार निवासी रमेश कुशवाहा के पुत्र संदीप कुशवाहा ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही शानदार सफलता प्राप्त करते हुए 50वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन बिहार सरकार में उप जिलाधिकारी (SDM) पद पर हुआ है।
संदीप कुशवाहा की इस ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
इसी क्रम में डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज, अध्यात्मपुरम बाराचवर के प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह, निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह तथा ग्राम के पूर्व प्रधान कृष्ण सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर के निदेशक एवं भाजपा नेता डॉ. सानंद सिंह की ओर से प्रभु श्रीराम का प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर संदीप कुशवाहा को सम्मानित किया गया।

