गाजीपुर। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद गाजीपुर के जिला मीडिया प्रभारी अंकित दुबे की दादी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली, जिससे परिवार एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
मंगलवार को गाजीपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिजनों, रिश्तेदारों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियुतोष साहू, जिला अध्यक्ष पुनित कुमार त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, जिला महासचिव राम प्रवेश शर्मा तथा तहसील सदर अध्यक्ष अभिषेक मधुकर सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र उपाध्याय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में राष्ट्रीय पत्रकार परिषद का पूरा परिवार गाजीपुर जिला मीडिया प्रभारी अंकित दुबे एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है।
सभी उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

