स्थानीय विकास खंड भांवरकोल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तरॉव के पंचायत भवन पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक ग्राम प्रधान समीर पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति पारदर्शी तरीके से अवगत कराना था। इस दौरान मुख्य रूप से आवास सर्वे की सूची को पढ़कर सभी उपस्थित ग्रामीणों के सामने सुनाया गया। जांच और वाचन के बाद सूची में शामिल सभी लोग पात्र पाए गए।
बैठक को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मुख्य रूप से ग्राम विकास अधिकारी , अश्वनी कुमार और रो० दे० विनय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
इसके साथ ही बैठक में गांव के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से
नीलम नन्द पाण्डेय,मनोज राय
अभिनेश कुमार, ललन पटेल
अखुरती देवी, रिंकू देवी
सीता देवी ।
Related Posts
Add A Comment

