उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर विकासखंड भांवरकोल के ग्राम रोजगार सेवकों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद विकासखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी।
ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 4 अक्टूबर 2021 को लखनऊ के डिफेंस इस्पो पार्क मैदान में की गई घोषणाओं को अभी तक लागू नहीं किया गया है। इससे प्रदेश भर के ग्राम रोजगार सेवकों में भारी नाराजगी है। उन्होंने मांग की कि सरकार द्वारा किए गए वादों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए तथा ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए।
ज्ञापन के माध्यम से ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रमुख रूप से कंटीजेंसी व्यवस्था को समाप्त कर पृथक बजट से मानदेय भुगतान की व्यवस्था किए जाने, 7 माह से लंबित बकाया मानदेय व ई पी एफ यू ए एन खाता में जमा कराने शीघ्र भुगतान कराने तथा रोजगार सेवकों के हितों से जुड़ी अन्य मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। ग्राम रोजगार सेवकों का कहना था कि समय पर मानदेय न मिलने के कारण उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है, जिससे परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय न होने तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। 2 जून से शुरू हुई सांकेतिक कलमबंद हड़ताल के माध्यम से सरकार और प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर राय उपाध्यक्ष बबलू यादव कोषाध्यक्ष विपुल श्रीवास्तव संगठन मंत्री राजेश राम जितेंद्र राम पुष्पा देवी व सहयोगी नथनी राम जैनूर बसर गीता राय गीता पांडे संजय यादव मीडिया प्रभारी वीर बहादुर राम कंप्यूटर ऑपरेटर हरकेश सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे
ग्राम रोजगार सेवकों ने मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, कलमबंद हड़ताल जारी
Related Posts
Add A Comment

