चितबड़ागांव, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह ने शनिवार को थाना चितबड़ागांव पहुंचकर जीर्णोद्धारित मिशन शक्ति केंद्र एवं पुलिस सहायता केंद्र के नवनिर्मित द्वितीय तल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, शस्त्रागार एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अभिलेखों के रख-रखाव, साइबर अपराध से संबंधित कार्यों तथा यक्ष ऐप के माध्यम से ग्राम व मोहल्लों को जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी ली। एसपी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को कार्यों में सतर्कता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने थाना परिसर में तैनात आरक्षियों, प्रशिक्षु आरक्षियों एवं महिला आरक्षियों के कार्यों की भी समीक्षा की तथा बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन श्री अक्षय कुमार, पीआरओ श्री कौशल कुमार पाठक, थानाध्यक्ष चितबड़ागांव श्री बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
चितबड़ागांव थाने में मिशन शक्ति केंद्र व पुलिस सहायता केंद्र के द्वितीय तल का एसपी ने किया उद्घाटन
Related Posts
Add A Comment
