हापुड़ (मनीष कुमार) एक माह पूर्व चोरी हुई गाड़ी की बरामदगी के लिए पीड़ित ने हापुड एसपी कार्यालय पहुंच कर गुहार लगाई है। एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द से जल्द वाहन बरामद कराने की मांग की है पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज हुए एक महीना बीत जाने के बाद भी वाहन की बरामदगी नहीं हो पाई है।पीड़ित ने बताया की मैं पिछले एक महीने से लगातार थाने के चक्कर काट रहा हूँ, लेकिन हर बार पुलिसकर्मी सिर्फ ‘जांच चल रही है’ कहकर टाल देते हैं। मेरी रोजी-रोटी इसी वाहन पर निर्भर थी, जिसके न होने से मुझे आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित की शिकायत को सुना और तुरंत संबंधित को फोन कर मामले में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

