मोहनलालगंज, लखनऊ सोमवार को मोहनलालगंज क्षेत्र के जबरौली गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कजरी तीज के शुभ अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि गौरव अवस्थी के नेतृत्व में विशाल दंगल का भव्य आयोजन किया गया। दंगल में दूर-दराज से पहुंचे महिला एवं पुरुष पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच और दमखम का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।दंगल में हिस्सा लेने पहुंचे पहलवानों का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला, समाजसेवी अमित तिवारी महाराज एवं भगवंत नगर विधायक प्रत्याशी अविचल शुक्ला शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला, समाजसेवी अमित तिवारी महाराज, अविचल शुक्ला, सभासद शुभम सिंह, प्रधान प्रतिनिधि गौरव अवस्थी, करन शुक्ला एवं हरिओम तिवारी ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कराया। दंगल में पहलवानों के बीच एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। महिला पहलवान पूजा दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं पुरुष वर्ग की आखिरी और सबसे रोमांचक कुश्ती लकी थापा और बाबा नागेंद्र दास अयोध्या के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद कमेटी ने दोनों पहलवानों को विजयी घोषित किया। आयोजन के अंत में विजेता पहलवानों को नकद धनराशि एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी विजेता पहलवानों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला के पुत्र अर्जुन शुक्ला, श्यामू सिंह, सोनू साहू, सूरज तिवारी, शक्ति तिवारी, राजकुमार सिंह, बीडीसी प्रत्याशी रवि सिंह, प्रधान हरिनाम यादव, सचिव मनोज कुमार, पत्रकार आशीष द्विवेदी, प्रधान निगोहां अभय दीक्षित उर्फ टिंकू, सर्वेश रावत, पत्रकार धीरज तिवारी, पत्रकार विवेक कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय सम्मानित जनता मौजूद रही।
जबरौली में आयोजित दंगल में महिला व पुरुष पहलवानों ने दिखाया हुनर, हासिल की जीत
Related Posts
Add A Comment

