हापुड़ (मनीष कुमार) सिंभावली क्षेत्र के ग्राम सिखेड़ा में जमीनी विवाद का मामला सामने आया है पीड़ित ने अपनी पैतृक जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार अब न्याय के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहा है पीड़ित का कहना है कि संबंधित जमीन पिछले 70 वर्षों से उनके परिवार के पास है और उनके दादा के समय से ही वे इस पर काबिज हैं पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही कुछ प्रभावशाली लोगों ने मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और जमीन को अपने नाम दर्ज करा लिया पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि राजस्व अभिलेखों की गहनता से जांच की जाए, तो फर्जीवाड़े की परतें खुल सकती हैं
Related Posts
Add A Comment

