भदोही:जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा उद्योग व्यापार मण्डल के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित उद्यमियों, व्यापारियों एवं निवेशकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापार एवं उद्योग से संबंधित मामलों का निस्तारण समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों एवं उद्यमियों के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए लंबित प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे जनपद में रोजगार के अधिक अवसर सृजित हो सकें तथा उद्योगों का बेहतर संचालन हो।
उन्होंने खाद्य विभाग, विद्युत विभाग, प्रदूषण विभाग, व्यापार कर विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत संबंधी प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि वर्ष 2026-27 में 1700 के लक्ष्य के सापेक्ष 966 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए गए हैं, जिनमें 106 आवेदन स्वीकृत एवं 18 मामलों में ऋण वितरण किया गया है। अपर जिलाधिकारी ने लक्ष्य को समयबद्ध रूप से शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने का निर्देश दिया इस अवसर पर उपयुक्त उद्योग उद्यमी व्यापार मंडल के अध्यक्ष व्यापारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला उद्योग बन्धु एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न
Previous Articleयुवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Next Article बैंकिंग योजनाओं की प्रगति एवं ऋण वितरण बढ़ाने पर जोर
Related Posts
Add A Comment

