सिकंदरपुर,बलिया। स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ऋषिकांत राजवंशी ने की।समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन), विद्युत एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने सभी प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की, जिनमें से कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ऋषिकांत राजवंशी ने कहा कि तहसील समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह शासन की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है, जिसके माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जाता है।उन्होंने कहा कि लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर यहां आते हैं, इसलिए प्रत्येक अधिकारी का दायित्व है कि वह शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे।
तहसील समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, एसडीएम ने दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
Related Posts
Add A Comment

