हापुड़ (मनीष कुमार) दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से हापुड़ में एक दिवसीय ‘दिव्यांगजन रोजगार मेले’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया।
आयोजित इस रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियों और संस्थानों ने भाग लिया, जहां योग्य दिव्यांग युवाओं को उनकी क्षमता और योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही, कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई मेले में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता किसी के सपनों में बाधा नहीं बन सकती। सरकार का लक्ष्य हर दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे समाज में पूरी गरिमा और आत्मविश्वास के साथ जीवन यापन कर सकें चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेले में स्थानीय जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे
दिव्यांगजन रोजगार मेले का भव्य शुभारंभ स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया उद्घाटन
Related Posts
Add A Comment

