हापुड़ (मनीष कुमार) आगामी 17 मई से 23 मई तक आयोजित होने वाली सात दिवसीय ‘श्री राम कथा’ को लेकर आज एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ष की कथा का मुख्य उद्देश्य केवल धार्मिक जागृति ही नहीं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर कर उनके जीवन को सुरक्षित करना है प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि आज का युवा वर्ग पाश्चात्य संस्कृति और मानसिक तनाव के कारण तेजी से नशे की गिरफ्त में जा रहा है कथा के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को युवाओं के सामने रखा जाएगा आयोजन समिति का मानना है कि सत्संग और आध्यात्मिक चर्चा से युवाओं के भीतर वह आत्मबल पैदा होता है, जिससे वे ‘ना’ कहने की शक्ति विकसित कर सकें कथा के दौरान विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे जिनमें युवाओं को नशा छोड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई जाएगी अनुशासित और व्यसन मुक्त जीवन की शिक्षा देने में सफल रहे, तो न केवल उनका जीवन बचेगा बल्कि एक स्वस्थ समाज का निर्माण भी होगा अभिभावकों से विशेष अपील की है खुद भी आए और अपने साथ अपने युवा बच्चों को कथा में अवश्य लाएं
Related Posts
Add A Comment

