(गाजीपुर) : मिर्चा के ख्वाजा गरीब नवाज मिनी स्टेडियम में रविवार को आयोजित वनडे फाइनल फुटबॉल मुकाबले में नाइजीरिया स्पोर्टिंग क्लब ने केजीएन स्पोर्टिंग क्लब को 3-0 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
मुख्य अतिथि बसपा जिला उपाध्यक्ष परवेज खान ने प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए और विजेता नाइजीरिया स्पोर्टिंग क्लब को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ के अंतिम क्षणों में नाइजीरिया स्पोर्टिंग क्लब के एक खिलाड़ी ने विपक्षी खिलाड़ियों को छकाते हुए शानदार गोल दागा, जिससे उनकी टीम को 1-0 की बढ़त मिल गई।दूसरे हाफ में, केजीएन स्पोर्टिंग क्लब ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन नाइजीरिया स्पोर्टिंग क्लब की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। वहीं, नाइजीरिया के खिलाड़ियों ने लगातार दबाव बनाए रखते हुए दो और गोल दागे और मुकाबला 3-0 से अपने नाम कर लिया।मैच में रेफरी की भूमिका मोहम्मद कैफ खान ने निभाई, जबकि शाहबाज खान और तनवीर खान ने लाइनमैन की जिम्मेदारी संभाली।आयोजक गुफरान खान ने सभी के प्रति आभार जताया।
नाइजीरिया स्पोर्टिंग क्लब ने 3-0 से जीती ट्राफी, मिर्चा में विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि।
Related Posts
Add A Comment

