बांसडीह, बलिया। थाना बांसडीहरोड पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मामला थाना बांसडीहरोड क्षेत्र का है। 12 जून को पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गई थी कि 11 जून की रात एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की को मोटरसाइकिल से ले जाया गया। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद किया। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
इसी क्रम में 13 जून को थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम ढेलहवा बाबा से दुबहड़ जाने वाले मार्ग के पास से आरोपी चंदन कुमार साह पुत्र हरिशंकर साह, निवासी गायघाट थाना रेवती, जनपद बलिया (उम्र 29 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP 60 BL 7553 बरामद की, जिसे एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल त्रिलोकी भारती और कांस्टेबल संतोष यादव शामिल रहे।
नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद
Related Posts
Add A Comment

