रोहनिया। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण के लिए भूसा और भूसा क्रय हेतु धनराशि संकलित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत खुशीपुर बाईपास स्थित एचआरएस भूसा भंडार के पास हाईवे पर बुधवार को पशुपालन विभाग वाराणसी मंडल के अपर निदेशक ग्रेड 2 डॉक्टर आर बी राम तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक कुमार सिंह ने दान राशि से क्रय 300 क्विंटल भूसा लदे सात वाहनों को हरी झंडी दिखाकर ठठरा, बंदेपुर, परसरा, नदोय, खरावन आदि विभिन्न गौशालयों के लिए रवाना किया।उक्त अधिकारियों ने कहाकि गौ सेवा से भगवान की पूजा के बराबर फल मिलता है। उन्होंने कहा कि वाराणसी जनपद के सभी पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारियों के प्रयासों से जनपद में अब तक 600 क्विंटल से अधिक भूसा एकत्र किया जा चुका है।अधिकारियों ने चोलापुर गौशाला में 90 क्विंटल भूसा दान करने वाले खुशीपुर स्थित एचआर एस भूसा मंडी के संचालक रणदीप सिंह का काफी सराहना किया और सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आम जनता से निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं भरण-पोषण के लिए अधिक से अधिक सहयोग देने की अपील की। निराश्रित पशुओं के चारा हेतु इच्छुक व्यक्ति पशुपालन विभाग, पंचायती राज विभाग अथवा संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर भूसा अथवा धनराशि दान कर सकते हैं।दानराशि एकत्रित करने में वरिष्ठ पशुधन प्रसार अधिकारी सलारपुर देवेंद्र कुमार सिंह ने ₹2,11,527 तथा वरिष्ठ पशुधन प्रसार अधिकारी हाथी बाजार ओमप्रकाश सिंह ने ₹63,500 की धनराशि संकलित कर उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी ड़ा वेद प्रकाश सिंह,संघ के महामंत्री शैलेश चौधरी,उमाशंकर मौर्य, दिनेश यादव, ऋषिकांत यादव, हरविंदर सिंह, संजय कुमार, संतोष कुमार, अजय कुमार सिंह, रामू प्रसाद, संजय सिंह,प्रदीप,प्रियांशु इत्यादि अधिकारी व पशु मित्र उपस्थित रहे।
निराश्रित पशुओं के भरण पोषण हेतु दान में मिले भूसा लदे वाहनों को अपर निदेशक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Related Posts
Add A Comment

