दुद्धी (सोनभद्र) 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (2026) के उपलक्ष्य में जहाँ एक ओर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल था, वहीं नगर के प्रतिष्ठित नोवा हॉस्पिटल, दुद्धी के हॉल में भी एक गरिमापूर्ण योग शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सक अधिकारी डॉ. मिथिलेश जी के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में पतंजलि महिला समिति सोनभद्र एवं भारत स्वाभिमान सोनभद्र के तत्वावधान में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने सामूहिक रूप से योग कर आरोग्यता का संदेश दिया। नोवा हॉस्पिटल के विशाल हॉल में आयोजित इस शिविर में पतंजलि की कुशल योग शिक्षिका पूजा सिंह, रितिका प्रजापति और महिला पतंजलि की जिला प्रभारी ममता श्रीवास्तव ने उपस्थित डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य सहयोगियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल का पूरा अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों के साथ-साथ कपालभाति और अनुलोम-विलोम प्राणायाम का क्रमिक अभ्यास कराया और चिकित्सा क्षेत्र के व्यस्त जीवन में योग व मानसिक शांति के महत्व को समझाया। इस विशेष अवसर पर योग के क्षेत्र में सहयोग और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नोवा हॉस्पिटल की टीम को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। भारत स्वाभिमान के पतंजलि जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी जी द्वारा चिकित्सक अधिकारी डॉ. मिथिलेश जी को अंग वस्त्रम भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। महिला पतंजलि योग समिति (सोनभद्र दक्षिणी) की जिला प्रभारी ममता बहन और दुद्धी तहसील प्रभारी सुमन जयसवाल ने संयुक्त रूप से वंदना जायसवाल को अंग वस्त्रम और योग व आयुर्वेद से संबंधित पुस्तकें भेंट कर उनका अभिनंदन किया। चिकित्सकों की प्रेरणा से नोवा हॉस्पिटल के पूरे स्टाफ ने इस शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योगासन किए। योग करने वाले मुख्य प्रहरियों में शामिल रहे।
साहनी, शीला, अर्चना, अर्पना, नाज़मीन, प्रीति, सोनकुमारी, अलकमां और सोनम। नीरज, चंदन, गोपाल, निशांत और आलोक सहित चिकित्सालय के सभी कर्मी मौजूद रहे। शिविर के समापन पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. मिथिलेश ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनुपम देन है। नियमित योग करने से न केवल शरीर निरोग रहता है, बल्कि मानसिक तनाव से भी अद्भुत मुक्ति मिलती है। आज पूरे विश्व में भारतीय योग का डंका बज रहा है और एक चिकित्सक होने के नाते हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम अपने मरीजों और समाज को भी दैनिक जीवन में योग अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित करें।
नोवा हॉस्पिटल दुद्धी में योग दिवस की धूम चिकित्सक डॉ. मिथिलेश व वंदना जायसवाल समेत पूरे स्टाफ ने किया योग, हुआ भव्य सम्मान
Related Posts
Add A Comment

