सोनभद्र (ओबरा)। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से सम्बद्ध पतंजलि सोनभद्र के सभी संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 2026 स्थानीय ओबरा तहसील के चिल्ड्रेन पार्क स्थित योग भवन में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। 20 मई से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण शिविर आगामी 15 जून तक चलेगा। सोमवार को शिविर के पांचवें दिन देश-विदेश के साधकों के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर के पांचवें दिन के प्रात सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदरणीय अशोक यादव (अध्यक्ष, सोनाचल सेवा मंच) एवं विशिष्ट योग शिक्षक आदरणीय लालजी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य प्रशिक्षक व योग गुरु वीरेंद्र योगी जी द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को प्राणायाम, ध्यान एवं सूक्ष्म व्यायाम की बारीकियों का गहन अभ्यास कराया गया। मुख्य अतिथि अशोक यादव ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा। योग भारत वर्ष की अत्यंत प्राचीन और अमूल्य परंपरा है। परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने इसे अत्यंत सरल और सुलभ बनाकर आमजन तक पहुँचाने का युगांतकारी कार्य किया है। आज करोड़ों लोग योग के माध्यम से स्वयं को निरोगी रख रहे हैं। मैं स्वयं और मेरे पूज्य पिताजी भी नियमित रूप से योगासन व प्राणायाम का अभ्यास करते हैं। वीरेंद्र योगी जी और जितेंद्र सिंह जी न केवल ओबरा बल्कि पूरे सोनभद्र जनपद के गांवों-गांवों में शिविर लगाकर योग की अलख जगा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कथक नृत्य शिक्षिका बहन प्रियंका श्रीवास्तव ने अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा। योग से न केवल सामान्य बीमारियां दूर होती हैं, बल्कि यह महिलाओं की जटिल समस्याओं में भी रामबाण है। जिन बहनों को संतान प्राप्ति में परेशानी होती है, उन्हें योग से अभूतपूर्व लाभ मिलता है; मैं स्वयं इसका जीवंत उदाहरण हूँ। पाँच वर्ष पूर्व मैंने गुरु वीरेंद्र योगी जी से योग सीखा था और आज मैं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की सम्मानित सदस्या हूँ। अब मैं बच्चों को नृत्य की मुद्राओं के साथ-साथ योग का भी अभ्यास कराती हूँ। इस अवसर पर योग शिक्षिका बहन गीता यादव एवं मंजू जी ने प्रियंका श्रीवास्तव को योग पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने किया। इस भव्य शिविर का आयोजन पतंजलि के राज्य प्रभारी श्रद्धेय श्रीभगवान जी, उत्तर प्रदेश पूर्व के राज्य प्रभारी आदरणीय दुर्गेश जी, और कार्यालय प्रभारी मार्कण्डेय जी के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है। साथ ही, जिला प्रभारी रवि प्रकाश जी, शिवपूजन, दिनेश पाठक, आर. एन. गुप्ता, मनोज सिंह, राधे श्याम, जिला प्रभारी मयंक, अरुण यादव (जिला प्रभारी), शिवनाथ, राकेश सिंह और डी. एन. तिवारी जी की प्रेरणा व मार्गदर्शन से यह शिविर ओबरा में सफलता के नए आयाम गढ़ रहा है। योग शिक्षक भाई देवेश कुमार सिंह, बबलू प्रजापति, लालजी, लल्लन यादव, शशिकांत, मनोज, हौसला तिवारी, राजाराम सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, राजकुमार मास्टर, प्रमोद कुमार, राकेश नेगी, राजेंद्र प्रसाद, घनश्याम सिंह, नरेंद्र सिंह (ओबरा प्रभारी), विनोद कुमार, ऋषि, पप्पू यादव, प्रिंस, ओमकार सिंह। योग शिक्षिका बहनें शिवांगी, मंजू, रजनी, कुसुम, खुशबू, संगीता, एकता, राजकुमारी, प्रमिला देवी, स्वाती सिंह, सुनैना, रेखा गुप्ता, और गीता यादव। बाल साधक नीकी, रिंकी, ऋषि, प्रिंस, डिम्पल, छोटी, चिंकी, पिंकी सहित भारी संख्या में बच्चों और स्थानीय निवासियों ने योग सत्र का लाभ उठाया।
पतंजलि योगपीठ सोनभद्र के तत्वावधान में 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ओबरा में योग की गूंज
Related Posts
Add A Comment

